देश
रामानंदीय विरक्त वैष्णव परंपरा के अनुरूप रामलला आज (मंगलवार) 26 मार्च को होली खेलेंगे। सामान्य तौर पर होली सोमवार को मनाई गई, लेकिन रामलला की होली चैत्र कृष्ण प्रतिपदा का मुहूर्त उदया तिथि में मिलने के कारण मंगलवार को मनाई जाएगी।
यह पहली होली है जब रामलला पांच शताब्दियों के बाद पुनः गरिमा के अनुरूप भव्य मंदिर में विराजमान हुए हैं। इस विशेष अवसर के लिए व्यापक तैयारी की गई है। मंगलवार को सुबह नियमित पूजन अभिषेक के बाद और शृंगार आरती से पूर्व ही रामलला को गुलाल अर्पित किया जाएगा।