अंतर्राष्ट्रीय

अंतर्राष्ट्रीय

हिन्‍द महासागर में चीन की बढ़ती गतिविधि और समुद्री लुटेरों के आतंक को देखते हुए भारत ने बड़ा कदम उठाया है. भारत ने जलक्षेत्र में बड़े अभियान को अंजाम देते हुए हिन्‍द महासागर और आसपासके क्षेत्रों में रिकॉर्ड 11 पनडुब्बियां तैनात की है.इसके साथ भारतीय नौसेना ने 35 युद्धपोत भी तैनात किए हैं, जो लगातार निगरानी और गश्‍ती अभियान चला रहे हैं. समुद्री क्षेत्र में 5 एयरक्राफ्ट की भी तैनाती की गई है, ताकि जरूरत पड़ने पर हवाई मदद भी तत्‍काल मुहैया हो सके.