क्रिकेट
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने पंजाब किंग्स को 4 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपना पहला मैच जीता.
आईपीएल 2024 के हुए इस छठे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 176 रन का स्कोर खड़ा किया. टारगेट के पीछा करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने विराट कोहली के 77 रन और अंतिम ओवरों में दिनेश कार्तिक (28 रन)-महिपाल लोमरोर (रन) की नाबाद तेज-तर्रार पारियों से 4 गेंदें रहते जीत दर्ज कर ली.
शानदार बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली ने 77 रन की मैच विनिंग पारी खेली.