अंतर्राष्ट्रीय

अंतर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान के दूसरे बड़े नेवल एयर स्टेशन पर बलोच लिबरेशन आर्मी ने धावा बोल दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हमला बलोच लिब्रेशन आर्मी की मजीद ब्रिगेड ने किया है। बलूचिस्तान पोस्ट के मुताबिक, BLA के लड़ाके तुरबत में स्थित पीएनएस सिद्दीकी नेवी बेस के अंदर घुस गए और उन्होंने वहां कई जगहों पर धमाके किये हैं।


मजीद ब्रिगेड बलोचिस्तान में चीन की ओर से किए जा रहे निवेश का सख्त विरोध करता है। उसका कहना है कि चीन और पाकिस्तान इस क्षेत्र के संसाधनों का दुरुपयोग कर रहे हैं।


हमला करने के दौरान मजीद ब्रिगेड के लड़ाकों ने पाकिस्तानी बलों के 4 हेलीकॉप्टर और 3 ड्रोन तबाह कर दिए हैं। इस लेकर बीएलए ने एक ऑडियो रिकॉर्डिंग जारी की है। इसमें एक लड़ाके को यह कहते सुना जा सकता है कि लड़ाई चल रही है और हमारे सभी साथी सुरक्षित हैं।