देश
लोकसभा चुनाव से पहले स्कूल भर्ती भ्रष्टाचार मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने प. बंगाल के लघु एवं कुटीर उद्योग मंत्री चंद्रनाथ सिंह के घर से 41 लाख रुपये जब्त किए हैं। इस बार मंत्री को कोलकाता स्थित केंद्रीय एजेंसी के मुख्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया गया है।