देश
डिस्ट्रिक कोर्ट फरीदाबाद ने संदीप माहेश्वरी फेमस मोटिवेशनल स्पीकर डॉ विवेक बिंद्रा के बीच हुए विवाद वाले मामले में सुनवाई करते हुए विवेक बिंद्रा के पक्ष को सुनकर अभियुक्त संदीप माहेश्वरी के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मामला बनने की बात कही है.
यूट्यूबर संदीप माहेश्वरी द्वारा 16 दिसंबर 2023 को शेयर की गई जानकारी के मुताबिक उन्होंने डॉ. बिंद्रा पर 500 करोड़ रुपये के गबन का आरोप लगाया था. लेकिन इस पोस्ट को बाद में उन्होंने अपने चैनल से डिलीट कर दिया था. वीडियो सामने आने के बाद डॉ विवेक बिंद्रा ने कोर्ट का रुख किया. जिसके बाद संदीप महेश्वरी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया