देश

देश

बेंगलुरु जो कभी गार्डन सिटी के नाम से जाना था आज वहां लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। वहीं, इस गर्मी ने तो वहां के लोगों के लिए परेशानियां और बढ़ा दी हैं। इस बीच, अधिकारियों ने कार धोने और बागवानी जैसी गैर-जरूरी गतिविधियों के लिए पीने के पानी का उपयोग करने के लिए शहर के 22 परिवारों पर जुर्माना लगाया है।

शहर में पानी की कमी का आलम यह है कि वहां को डिस्पोजेबल बर्तनों में खाने और मॉल में शौचालय का उपयोग करने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

कर्नाटक इस साल जल संकट का सामना कर रहा है। इसका एक कारण पिछले साल कम बारिश होना है। भारतीय मौसम विभाग ने कम बारिश के लिए अल नीनो प्रभाव को जिम्मेदार ठहराया है।