देश

देश

पर्यावरणविद् और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक के नेतृत्व में लद्दाख में कई समूह अपनी भूमि, संस्कृति, पर्यावरण की रक्षा के लिए संवैधानिक उपायों की मांग कर रहे हैं.


वांगचुक इस समय अपनी मांगों को लेकर लद्दाख में 21 दिनों के अनशन पर हैं.उनकी मुख्य मांग लद्दाख को संविधान की छठी अनुसूची में शामिल करना है, जिसमें असम, मेघालय, त्रिपुरा और मिजोरम राज्यों में आदिवासी क्षेत्रों के प्रशासन के संबंध में प्रावधान हैं. यह स्थानीय समुदायों को इन क्षेत्रों के प्रशासन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की अनुमति देता है.