अंतर्राष्ट्रीय
इजरायल ने हमास के साथ जारी जंग के बीच फिलिस्तीनियों की जमीन पर कब्जा करना भी शुरु कर दिया है. इजरायली सरकार ने वेस्ट बैंक में लगभग 2000 एकड़ जमीन के टुकड़े को अपने राज्य की स्वामित्व वाली संपत्ति के रूप में नामित किया है.
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इजरायल द्वारा वेस्ट बैंक की भूमि को इजरायली बस्ती के रूप में नामित करने से इलाके में घरों का निर्माण होना शुरू हो जाएगा साथ ही वाणिज्यिक विकास का भी नया रास्ता बनेगा. इजरायली सेटलमेंट संस्था पीस नाउ ने बताया कि साल 1993 के ओस्लो समझौते के बाद यह इजरायल का सबसे बड़ी घोषणा है.