क्रिकेट
केएल राहुल की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स को आईपीएल 2024 के अपने पहले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 20 रन के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए संजू सैमसन की 82 रन की नाबाद कप्तानी पारी की बदौलत 4 विकेट पर 193 रन का स्कोर खड़ा किया था।लखनऊ की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 173 रन बना सकी।