देश
प्रवर्तन निदेशालय को पूछताछ के समय केजरीवाल ने बताया कि उनके द्वारा उपयोग किए जाने वाला फोन गायब हो गया है।
शराब घोटाला मामले में ईडी लगातार दिल्ली के सीएम अरविद केजरीवाल से पूछताछ कर रही है। ईडी ने जब केजरीवाल से पूछा कि शराब घोटाले के समय जो मोबाइल फोन आप यूज करते थे वो कहां है तो इस सवाल के जवाब में केजरीवाल ने कहा कि पता नहीं वो फोन कहां है, वो कहां गायब हो गया मुझे पता नहीं है। बता दें कि सीएम केजरीवाल का वही फोन गायब है जिस फोन से वह साउथ ग्रुप को कॉल किया करते थे।