देश

देश

उत्तर प्रदेश की बांदा जेल के जेलर और दो डिप्टी जेलर को सस्पेंड कर दिया गया है. इनके खिलाफ बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी से जुड़े एक मामले में कार्रवाई की गई है. सस्पेंड किए गए जेलर का नाम योगेश कुमार है और जिन दो डिप्टी जेलर को सस्पेंड किया गया है उनका नाम राजेश कुमार और अरविंद कुमार है.


सूत्रों के मुताबिक मुख्तार अंसारी को लाने ले जाने के दौरान लापरवाही बरतने के आरोप में कार्रवाई हुई है।