देश
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ईडी की कस्टडी से सरकार का कामकाज देख रहे हैं। सीएम ने एक नोट के जरिये दिल्ली जल बोर्ड के लिए आदेश भेजा है। केजरीवाल दिल्ली शराब घोटाला मामले में ईडी की रिमांड पर हैं। आम आदमी पार्टी पहले ही कह चुकी है कि सीएम जेल के अंदर से ही सरकार चलाएंगे।