देश
राजस्थान में पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में योजना भवन में स्थित सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के भूतल में 2.31 करोड़ से अधिक की नकदी और एक किलो सोना मिलने के मामले में प्रवर्तन निदेशालय की अभियोजन शिकायत को धन शोधन निवारण अधिनियम से संबंधित न्यायालय की मंजूरी मिल गई है।
न्यायालय से स्वीकृति मिलने के बाद अब ईडी की रडार पर प्रदेश के कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारी आ सकते हैं।