क्रिकेट

क्रिकेट

आईपीएल 2024 का पहला रोमांचक मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों को कल यानी 23 मार्च की शाम को देखने को मिला जब, कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से हुआ।


टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने आंद्रे रसेल की 64 रनों की तूफानी पारी के दम पर 208 रन बोर्ड पर लगाए थे। इस दौरान सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट ने भी अर्धशतक जड़ा था।


टीम को आखिरी ओवर में 13 रनों की दरकार थी और गेंद युवा हर्षित राणा के हाथों में थी।



क्लासेन ने हर्षित की पहली गेंद पर छक्का लगाकर मैच मुठ्ठी में कर लिया था, मगर तब हर्षित शहबाज और क्लासेन को आउट कर कोलकाता की जीत के हीरो बने।


 केकेआर यह मैच 4 रनों से जीता