देश

देश

उज्जैन हवाई पट्टी घोटाले में शिवराज सिंह सरकार कार्यकाल के पूर्व मुख्य सचिव के घर पहुंची प्रवर्तन निदेशालय की टीम 

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव के घर ED ने दबिश दी है। शनिवार को पूर्व मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस के रातीबड़ स्थित घर पर ईडी की टीम पहुंची है।

इकबाल सिंह बैस पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के करीबी माने जाते हैं। इकबाल सिंह बैस का नाम उज्जैन हवाई पट्टी घोटाले में आया था। उन पर विमानन विभाग के सचिव और प्रदेश के मुख्य सचिव रहते हुए कंपनी को फायदा पहुंचाने का आरोप लगा है।