क्रिकेट
पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2024 की शुरुआत जीत के साथ की है. उसने 23 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 4 विकेट से जीत हासिल की. यह मुकाबला पंजाब के नए होमग्राउंड महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया.
पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया. दिल्ली ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 174 रन बनाए. जवाब में पंजाब की टीम ने 19.2 ओवर में 6 विकेट पर 177 रन बनाकर मैच को जीत लिया. उसके लिए सैम करन और लियाम लिविंगस्टोन ने बैटिंग में कमाल का प्रदर्शन किया और दिल्ली के खिलाफ जमकर रन बनाए. करन और लिविंगस्टोन ने मिलकर टीम को जीत दिला दी.