देश
शराब घोटाले के आरोपी का पैसा भाजपा के खाते में गया है। इसलिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की गिरफ्तारी प्रवर्तन निदेशालय को करनी चाहिए- आतिशी
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है। आप ने दावा किया कि बीजेपी ने इलेक्टोरल बॉन्ड्स के जरिए कथित शराब घोटाले में आरोपी कंपनियों से डोनेशन हासिल किया। आप नेता आतिशी ने कहा, 'इस केस का मनी ट्रेल सामने आ चुका है। सारा पैसा बीजेपी के खाते में गया है, मैं ईडी को चैलेंज करती हूं कि ईडी बीजेपी को इस केस में आरोपी बनाए और बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा को गिरफ्तार करें।