देश
मुंबई की क्राइम ब्रांच को आज एक बड़ी सफलता मिली है। मोस्ट वांटेड गैंगस्टर प्रसाद पुजारी को चीन से मुंबई डिपोर्ट कर लिया गया है। प्रसाद 20 साल से फरार चल रहा था और उसके खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस तक जारी किया हुआ था।
गैंगस्टर पुजारी पर मुंबई में हत्या और लोगों को धमकाने के कई आरोप दर्ज हैं। प्रसाद पुजारी मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच से बचकर चीन भाग गया था। इसके बाद इंटरपोल ने उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था।