देश

देश

गोसाईंगंज सीट से सपा विधायक अभय सिंह की सुरक्षा में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इजाफा किया है। अब विधायक के आवास पर सीआरपीएफ के पांच कमांडो मुस्तैद रहेंगे। वहीं एक कमांडो उनके साथ चलेगा। सपा विधायक ने राज्यसभा में सपा के खिलाफ मतदान किया था। जिसके बाद वे चर्चाओं में आए थे। उनकी सपा छोड़ने की अटकलें लगने लगी हैं।