अंतर्राष्ट्रीय
रूस की राजधानी मॉस्को से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां के एक शॉपिंग मॉल में आतंकी हमला हुआ है.हमले में 140 लोगों की मौत हो गई है. हमलावरों की संख्या पांच बताई जा रही है. गोलीबारी के बाद मॉल में अफरा तफरी मच गई.
जानकारी के मुताबिक, हमलावर सेना की वर्दी में थे. हमलावरों ने क्रोकस सिटी हॉल पर ग्रेनेड भी फेंका, जिससे मॉल में भयंकर आग लग गई. मॉल में अभी भी सैंकड़ों लोगों के फंसे होने की आशंका है. रेस्क्यू ऑपरेशन का काम शुरू हो गया है
आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ऑफ सीरिया एंड इराक (ISIS) ने शुक्रवार को मॉस्को के क्रोकस कॉन्सर्ट हॉल में हुई गोलीबारी और बम विस्फोट की जिम्मेदारी ली है.
आईएस ने बयान में यह भी कहा गया है कि हमलावर 'सुरक्षित रूप से अपने ठिकानों पर लौट आए हैं'.