प्रदेश
उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए शुक्रवार को चार उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया, जिसके लिए मतदान 19 अप्रैल को होगा.
उत्तर प्रदेश में पहले चरण के तहत आठ लोकसभा क्षेत्रों के लिए वोट डाले जाएंगे। इन आठ सीट में आने वाली नगीना (सुरक्षित) लोकसभा सीट के लिए शुक्रवार को आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के चंद्रशेखर और समाजवादी पार्टी के मनोज कुमार ने नामांकन दाखिल किया.