राजनीती

राजनीती

बिहार में विधायकों के खरीद-फरोख्त के आरोपों की जांच अब प्रवर्तन निदेशालय  करेगा। आर्थिक अपराध इकाई  की जांच में इस कांड में प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट  का मामला सामने आया है, जिसके बाद अब ईडी से जांच की अनुशंसा की गई है।


यह मामला पिछले माह फरवरी में एनडीए सरकार के विश्वासमत के समय का है। तब जदयू विधायक सुधांशु कुमार ने कई राजग विधायकों को मंत्री पद और दस-दस करोड़ रुपये का प्रलोभन देकर महागठबंधन के पाले में लाने का आरोप लगाते हुए पटना के कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।


इससे लालू यादव परिवार की मुश्किले  बढ़ सकती है।