देश

देश

भोजशाला का सर्वे करने के हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे मुस्लिम पक्ष को फिर एक बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने भी मुस्लिम पक्ष की तुरंत सुनवाई की अपील खारिज कर दी है जिसके बाद अब आर्किलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ASI) के अधिकारी भोजशाला का सर्वे शुरू करेंगे।



कोर्ट ने भोजशाला का सर्वे कराने के आदेश के साथ कहा है कि एएसआई को इसकी पहली रिपोर्ट 29 अप्रैल को देनी होगी। इस सर्वे के लिए पुलिस बल भी तैनात है। बता दें, सर्वे दोनों पक्षों की मौजूदगी में हो रहा है। इसकी फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी हो रही है और आने वाली 29 अप्रैल को इसकी जांच रिपोर्ट कोर्ट में पेश की जाएगी।