देश
इसरों ने आज सुबह 7 बजे कर्नाटक के चित्रदुर्ग से एक एसयूवी आकार का पंख वाला पुष्पक विमान सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया. यह एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है. स्लीक बॉडी SUV के शेप वाले विंग्ड रॉकेट को 'पुष्पक विमान' का नाम दिया है
इसे RLV यानी री-यूजेबल लॉन्च व्हीकल से लॉन्च किया गया है. यह RLV-TD से करीब 1.6 गुना बड़ा बताया गया है.
इसरो के प्रमुख का कहना है कि पुष्पक लॉन्च व्हीकल स्पेस तक पहुंच को सबसे किफायती बनाने वाला है. भारत का यह एक बड़ा प्रयास है. ये भारत का फ्यूचरिस्टिक री-यूजेबल लॉन्च व्हीकल की तरह है. इसका ऊपरी भाग सबसे महंगा बताया गया है. इसमें महंगे इलेक्ट्रॉनिक्स लगे हुए हैं. इस कारण ये स्पेस शटल उड़ान भरने के बाद सुरक्षित रूप से धरती पर वापसी कर सकता है