देश

देश

धार में भोजशाला को लेकर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बैंच ने शुक्रवार को एएसआई सर्वेक्षण के आदेश के बाद अब वहां पुरातत्व सर्वेक्षण की टीम पहुंच चुकी है. जिसके बाद अब इस मामले को लेकर मुस्लिम पक्ष सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है.



मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर पीठ ने 11 मार्च को आदेश दिया था कि भोजशाला का एएसआई सर्वेक्षण कराकर 29 अप्रैल से पहले रिपोर्ट दाखिल की जाए. शुक्रवार (21 मार्च) को भोजशाला का सर्वेक्षण शुरू हुआ. जिसको लेकर भोजशाला परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और भी अधिक चुस्त कर दी गई. एएसआई के विशेषज्ञों की देखरेख में खुदाई और सर्वेक्षण का काम चलेगा. सर्वेक्षण का काम पूरा होने के बाद रिपोर्ट हाई कोर्ट को सौंपी जाएगी.