अंतर्राष्ट्रीय

अंतर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान में सरकार बनने के साथ ही नवाज शरीफ के खानदान के अच्छे दिन शुरू हो गए हैं। पाकिस्तान की एंटी करप्शन कोर्ट ने मंगलवार को पूर्व पीएम और पीएमएल-एन के मुखिया नवाज के दो बेटों को भ्रष्टाचार के तीन मामलों में बरी कर दिया है। इस फैसले के बाद शरीफ खानदान के सामने आने वाली कानूनी मुश्किलें लगभग खत्म हो गई हैं। नवाज शरीफ के बेटों हसन और हुसैन नवाज को पनामा पेपर्स से संबंधित एवेनफील्ड, फ्लैगशिप और अल-अजीजिया भ्रष्टाचार मामले में आरोपी बनाया गया था ।