देश
उत्तर प्रदेश में चुनाव आचार संहिता लगने के बाद 20 मार्च तक 67.46 करोड़ रुपये कैश जब्त किया गया। चुनाव आयोग ने आदर्श आचार संहिता के अनुपालन में सार्वजनिक एवं निजी स्थानों से कुल 24.59 लाख से ज्यादा प्रचार-प्रसार सामग्री हटाई गई। सघन जांच के लिए 508 अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट और 1746 चेक पोस्ट राज्य के भीतर सक्रिय हैं। इसके अलावा प्रदेश स्तर पर 1904 उड़न दस्ते और प्रवर्तन एजेन्सियों के 732 दल निगरानी कर रहे हैं। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने ये जानकारी दी।