देश
उत्तर प्रदेश में लगने वाले स्मार्ट प्रीपेड मीटर में चीन निर्मित उपकरणों के इस्तेमाल का मामला सामने आया है। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम द्वारा स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने से पहले उसकी गारंटेड टेक्निकल पर्टिकुलर (जीटीपी) के अनुमोदन के दौरान यह उजागर हुआ है। मीटर में लगाने वाले वाले महत्वपूर्ण उपकरणों जैसे माइक्रोप्रोसेसर डिस्प्ले माड्यूल ऑप्टिकल पोर्ट पावर सप्लाई इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट बैटरी पीसीबी आरटीसी व अन्य में ज्यादातर चाइनीज पाए गए हैं।
भारत सरकार ने वर्ष 2020 से चीन के मीटर लगाने पर रोक लगा रखी है उसके बावजूद स्मार्ट प्रीपेड मीटर के अंदर चाइनीज उपकरण लगाए जाने को अनुमोदित करना अपने आप में जांच का विषय है।
राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने इसे केंद्र सरकार के निर्देशों का उल्लंघन बताते हुए इसके जांच की मांग की है।