अंतर्राष्ट्रीय

अंतर्राष्ट्रीय

अफगानिस्तान के कंधार शहर में एक व्यस्त इलाके में बड़ा विस्फोट हुआ है. इस विस्फोट में कम से कम 30 लोगों की मौत की खबर है और बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं. अफगानिस्तान सरकार के प्रवक्ता अब्दुल मतीन कानी ने बताया कि विस्फोट कैसे हुआ अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है.


शुरुआती रिपोर्ट में हमले की वजह तालिबानी कर्मियों को निशाना बनाना बताया जा रहा है. रिपोर्ट में कम से कम 8 तालिबानी कर्मियों के घायल होने की जानकारी सामने आई है. अभी तक किसी भी समूह या संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है.