देश

देश

कांग्रेस ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इसमें पार्टी ने बैंक अकाउंट फ्रीज किए जाने पर मोदी सरकार पर बड़ा हमला किया है. कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि हमारा पैसा जबरन छीन लिया गया है.


इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि हमारे बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए. किसी ने कुछ नहीं कहा. 20 फीसदी आबादी हमें वोट देती है, लेकिन हम दो रुपये खर्च नहीं कर सकते. राहुल ने कहा कि हम चुनाव प्रचार नहीं कर सकते. हमारे नेता फ्लाइट से नहीं जा सकते. यहां तक कि वो रेल से भी नहीं जा सकते.


कांग्रेस ने दावा किया है कि ये सारा मामला 14 लाख रुपये के टैक्स बकाये से जुड़ा है, लेकिन पार्टी के 285 करोड़ रुपये के फंड को रोक दिया गया है. कांग्रेस ने कहा कि 14.40 लाख यानी 0.7% की गड़बड़ी की वजह से 210 करोड़ रुपये यानी 106% की पेनल्टी लगा दी गई.