देश
प्रवर्तन निदेशालय की टीम गुरुवार की शाम को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के घर पहुंची है। जांच एजेंसी दिल्ली के मुख्यमंत्री के घर पर ऐसे समय में गई है जब आज ही दिल्ली हाई कोर्ट ने केजरीवाल को गिरफ्तारी पर राहत देने से इनकार कर दिया। बता दें कि अरविंद केजरीवाल आज ईडी के 9वें समन पर पेश नहीं हुए थे।
अरविंद केजरीवाल के आवास पर जाने से पहले ईडी ने स्थानीय सिविल लाइंस थाना पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी गई। दस मिनट पहले ईडी की करीब दस के अधिक अधिकारियों की टीम केजरीवाल के घर पहुंची है।सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस भी केजरीवाल के आवास के बाहर पहुंच गई है।
जानकारी के मुताबिक, 10वां समन देने पहुंची ईडी की टीम अरविंद केजरीवाल के घर की तलाशी ले रही है।