क्रिकेट
दक्षिण अफ्रीका के धाकड़ गेंदबाज केशव महाराज ने आईपीएल 2024 की तैयारियां शुरु कर दी है। आगामी सीजन में वह लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा होंगे। लेकिन आईपीएल शुरू होने से पहले वह रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंचे।
केशव महाराज के अलावा लखनऊ सुपर जायंट्स के नए हेड कोच जस्टिन लेंगर, जोंटी रोड्स और रवि बिश्नोई ने भी राम मंदिर में पूजा की।
केशव महाराज ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीर शेयर कर अयोध्या जाने की जानकारी दी थी। राम जी की प्रतिमा के साथ उन्होंने अपनी फ़ोटो पोस्ट की और कैप्शन में लिखा कि, 'जय श्री राम. सभी को आशीर्वाद.'