देश
प्रवर्तन निदेशालय और इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम ने गुरुवार (21 मार्च) सुबह मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और एआईएडीएमके नेता सी. विजयभास्कर से जुड़े परिसरों पर छापेमारी की.
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुवार को अलग-अलग मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत सी. विजयभास्कर के अलावा चेन्नै स्थित रियल एस्टेट समूह के यहां भी छापा मारा और तलाशी ली. केंद्रीय एजेंसी दो मामलों के तहत करीब 25 कैंपस पर नजर बनाए हुए है.