देश
देश में आम चुनावों के बाद शेयर बाजार में 100 अरब डॉलर का निवेश विदेशी निवेश आ सकता है। जेपी मॉर्गन ने कहा कि अर्थव्यवस्था की आशाजनक विकास संभावनाओं और अमेरिका के फेडरल रिजर्व की दर में कटौती की संभावना के चलते भारतीय बाजार आकर्षक बना हुआ है।
जेपी मॉर्गन से पहले गोल्डमैन सैश ने भी कहा है कि नरेंद्र मोदी के सत्ता में आने से इस दशक में भारत तेज विकास करेगा। मोदी सरकार ने बाजार-अनुकूल नीतियों को जारी रखने, बुनियादी ढांचे पर खर्च करने और प्रत्यक्ष विदेशी निवेश को बढ़ावा देने का वादा किया है।
कई निवेशकों का तर्क है कि अर्थव्यवस्था की बेहतर विकास संभावनाओं और राजनीतिक स्थिरता को देखते हुए भारत दूसरे उभरते बाजारों की तुलना में आगे रह सकता है।