देश
पीएम मोदी ने कहा, आज विपक्ष ने मोदी को 104वां गाली दी। मुझे औरंगजेब से नवाजा। बता दें कि शिवसेना नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा था कि औरंगजेब का जन्म पीएम मोदी के गांव के पास हुआ है। इसलिए दोनों की सोच एक जैसी है। संजय राउत के इस बयान पर बीजेपी नेताओं ने कड़ी आपत्ति जताई है।
प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि सरकार अपने दस साल के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड रख रही है। हम अगले 25 साल का रोडमैप बना रहे हैं और अपने तीसरे टर्म के पहले 100 दिन का प्लान भी बना रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ हमारे जो विरोधी हैं। वो भी गाली देकर एक कीर्तिमान बना रहे हैं।