देश

देश

यूट्यूबर मनीष कश्यप पर मोतिहारी जिले में एफआईआर दर्ज की की गई है. उन पर आदर्श आचार संहिता के उलंघन का आरोप है. सेक्टर 8 के सेक्टर पदाधिकारी सह सीओ सुधीर कुमार यादव के बयान पर मनीष कश्यप पर मुकदमा दर्ज हुआ है.


मनीष कश्यप लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर चुके हैं. उन्होंने खुद इसका जिक्र किया है. उनका कहना है कि वह बिहार की जनता की मांग पर चुनाव लड़ेंगे. अभी यह तय नहीं हो सका है कि वह किस पार्टी से चुनावी मैदान में उतरेंगे. पुलिस के मुताबिक, 19 मार्च को भी उन्होंने खुद के लिए लोगों से वोट देने की अपील की थी.