अंतर्राष्ट्रीय
पाकिस्तान के बलूचिस्तान स्थित ग्वादर पोर्ट पर आतंकी हमले की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि ग्वादर पोर्ट के अथॉरिटी कॉम्प्लैक्स में आठ हथियारबंद आंतकवादी जबरदस्ती घुसे। इसके बाद उनके द्वारा मौके पर गोलीबारी और बम धमाके किए गए।
पाकिस्तान के एक अखबार की रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि इस कार्रवाई में बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी के आठ हमलावर मारे गए हैं। वहीं ग्वादर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जोहैब मोहसिन ने मीडिया को बताया कि जवाबी कार्रवाई में सात हमलावर मारे गए हैं और इसके बाद गोलीबारी बंद हुई।