अंतर्राष्ट्रीय

अंतर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान का पीछा नहीं छोड़ रही कंगाली, अब प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ समेत पूरा कैबिनेट करेगा बिना वेतन के काम


प्रधानमंत्री कार्यालय की एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अनावश्यक खर्चों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से सरकार की मितव्ययिता नीतियों के तहत मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया। इसके तहत अब पीएम शहबाज शरीफ के साथ उनके कैबिनेट के मंत्री भी वेतन नहीं लेंगे। वह अब बिन वेतन ही काम करेंगे। हालांकि बिना वेतन वह कब तक काम करेंगे, इस बारे में अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है।