देश
बॉलीवुड एक्टर अन्नू कपूर के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. खबरों में बताया गया है कि अन्नू कपूर और उनकी फैमिली ने जिस कंपनी में निवेश किया था वो रकम करीब डेढ़ करोड़ रुपये है.
सीए और इनवेस्टमेंट कंसल्टेंट अम्बर दलाल सैंकड़ों लोगों के अरबों रुपये (अनुमानित) लेकर फरार हो गए हैं. मामला कुल कितने करोड़ का है, कितने रुपये की ठगी हुई है इसकी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है. एक के बाद एक डूबी रकम पीड़ितों के सामने आ रही है. मगर ये मामला 500-1000 करोड़ रुपये के घोटाले का भी हो सकता है ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं.
अम्बर दलाल के लापता होने के बाद मुंबई के ओशिवरा पुलिस थाने में पीड़ितों ने शिकायत दर्ज कराई है. आर्थिक रूप से इस मामले के बड़े होने के चलते अब इस पूरे मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा कर रही है. धोखाधड़ी का यह मामला भारतीय दंड संहिता की धारा 420, धारा 409 और धारा 406 के तहत दर्ज किया गया है.