देश

देश

आईएसआईएस (ISIS) इंडिया चीफ हैरिस फारूकी को गिरफ्तार कर लिया गया है। फारुखी और उसके एक सहायक को असम के धुबरी में पकड़ा गया। जानकारी के मुताबिक वह बांग्लादेश से सीमा पार कर भारत आया था।दोनों से पूछताछ करने के लिए उन्हें एसटीएफ गुवाहाटी दफ्तर ले जाया गया है।


पुलिस के बयान में कहा गया है कि ये दोनों भारत में आईएसआईएस के बेहद प्रशिक्षित और प्रेरित सदस्य हैं। बयान में कहा गया है कि इन दोनों ने भर्ती, आतंकी फंडिंग और आतंकी कृत्यों को अंजाम देने की साजिशों के जरिए भारत में आईएसआईएस के मकसद को आगे बढ़ाया था।