देश
झारखंड से लेकर आसाम तक बने ट्रफ लाइन के कारण बुधवार को यूपी के कई जिलों में मौसम ने करवट ली। बिहार की तरफ से आए बादलों के कारण झमाझम बारिश हुई। तेज हवाएं चलीं। वाराणसी समेत कुछ जिलों में ओले भी पड़े।
पूर्वांचल के विभिन्न जिलों में मंगलवार से ही मौसम बदल गया था। कुछ जिलों में रात में बारिश भी हुई। बुधवार सुबह एक बार फिर आकाश में बादल घिर आए। तेज हवा चलने लगी। लगभग 11 बजे बनारस समेत आसपास के जिलों में तेज बारिश शुरू हो गई। वाराणसी, मिर्जापुर और सोनभद्र के कुछ इलाकों में ओले भी गिरे।
बारिश से दलहन और तिलहन की फसलों का काफी नुकसान हुआ है। गेहूं की तैयार फसल भी बर्बाद हुई है। कुछ फसल काट कर खेत में पड़ी थी तो कुछ काटने लायक हो गई थी। किसानों के मुताबिक कटी फसल के भीगने से दाने काले पड़ जाएंगे।