अंतर्राष्ट्रीय
भारत ने एक बार फिर UNSC में बदलाव का मुद्दा उठाया है। UN में भारत की परमानेंट प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने कहा- ग्लोबल साउथ के देश बिना सीट, बिना अधिकार और बिना आवाज के UNSC में आते और चले जाते हैं। हम इसे स्वीकार नहीं कर सकते।
भारतीय प्रतिनिधि ने कहा- ऐसे में अब परिषद में स्थायी सदस्यों के कॉन्सेप्ट को नया लॉजिक देने के लिए इसमें बदलाव करना होगा। स्थायी सदस्यों की सूची में नए देशों का नाम जोड़कर ही काउंसिल को कारगर बनाया जा सकता है। इसके अलावा भारत ने UNSC में सुधार के लिए पेश किए गए यूनाइटिंग फॉर कनसेंसस (UFC) मॉडल पर सवाल उठाए।