राजनीती

राजनीती

दिल्ली हाई कोर्ट ने उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उससे चुनाव आयोग और गृह मंत्रालय को राहुल गांधी, अखिलेश यादव और अरविंद केजरीवाल के खिलाफ ऐक्शन लेने का निर्देश देने की मांग की गई थी।


याचिका में तीनों नेताओं पर भ्रामक और झूठे बयान देने का आरोप लगाते हुए कहा गया कि इससे सरकार और भारत की विश्वसनीयता को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। सुरजीत सिंह यादव द्वारा दायर याचिका में आरोप लगाया गया कि विपक्षी नेता भारत की निगेटिव इमेज बना रहे।



इस याचिका को एक्टिंग चीफ जस्टिस मनमोहन और जस्टिस मनमीत प्रीतम सिंह अरोड़ा की डिविजन बेंच ने खारिज करते हुए दो टूक कहा कि भारतीय वोटर्स की की बुद्धिमता को कम नहीं आंका जा सकता है। उन्हें पता है कि कौन सच बोल रहा और कौन झूठ।