देश
यात्रियों को एक बड़ी राहत देते हुए, दिल्ली पुलिस ने दिल्ली-गाजीपुर सीमा पर लगाए गए सीमेंटेड बैरिकेड्स को हटाना शुरू कर दिया है, जिसका उद्देश्य किसानों को राजधानी की ओर आने से रोकना था।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि, “यातायात की बेहतरी के लिए, हमने गाज़ीपुर बॉर्डर से सीमेंटेड बैरिकेड्स को हटाने का निर्णय लिया है। बैरियर को हटाने की प्रक्रिया में एक या दो दिन लग सकते हैं।” अधिकारी ने आगे बताया कि, ”पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती से चौबीसों घंटे कड़ी निगरानी सुनिश्चित की जाएगी। बलों की तैनाती पहले की तरह बनी रहेगी।”