राजनीती

राजनीती

सपा विधायक पल्लवी पटेल समाजवादी पार्टी से अलग होकर चुनाव लड़ेंगी। उनकी पार्टी अपना दल कमेरावादी ने प्रदेश की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान किया है। अपना दल कमेरावादी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने कहा कि हम शुरू से ही इंडिया गठबंधन में हैं।


गठबंधन की बैठकों में शामिल होते रहे हैं और हमारी पार्टी ने फूलपुर, कौशांबी और मिर्जापुर सीट पर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। पल्लवी पटेल इन्हीं में से किसी सीट पर चुनाव लड़ेंगी।