प्रदेश
श्रीकृष्ण जन्म भूमि बनाम शाही ईदगाह के मुख्य पक्षकार आशुतोष पांडे को दिल्ली से प्रयागराज हाईकोर्ट जाते समय बम से उड़ाने की धमकी मिली है. यह धमकी भरा फोन उन्हें पाकिस्तान से आया. जिसमें कहा गया कि मुकदमा वापस न लेने पर उन्हें बम से उड़ा दिया जाएगा.
श्रीकृष्ण जन्म भूमि बनाम शाही ईदगाह के मुख्य पक्षकार आशुतोष पांडे ने मंगलवार रात करीब 12 बजे स्थानीय थाने में तहरीर देते हुए बताया कि वो नई दिल्ली से पैरवी के बाद प्रयागराज हाईकोर्ट जा रहे थे. तभी रास्ते में सैनी कोतवाली के पास पाकिस्तान के नंबर से वॉट्सऐप कॉल (923029854231) आया. आरोपी ने कहा कि मुकदमा वापस ले लो नहीं तो बम से उड़ा देंगे. इसके अलावा भगवान श्रीकृष्ण और अन्य देवी देवताओं को गंदी गंदी गाली दी गईं.