रेल
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भारत के विकास का ब्योरा देते हुए कहा कि देश की पहली बुलेट ट्रेन वर्ष 2026 में चलने लगेगी। यह हाईस्पीड ट्रेन अहमदाबाद-मुंबई मार्ग पर सूरत से एक खंड पर चलेगी। इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि इस साल के अंत तक भारत में पहले स्वदेशी सेमीकंडक्टर चिप को तैयार कर लिया जाएगा। केंद्रीय मंत्री वैष्णव ने मंगलवार को X पर पोस्ट में कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी के तीसरे कार्यकाल में बुलेट ट्रेन के लिए तैयार रहें। विभिन्न स्टेशनों के निर्माण में खासी प्रगति हुई है।