प्रदेश
उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। कभी तेज धूप निकल रही है तो कभी मौसम विभाग की ओर से बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया जाता है। इसी क्रम में होली से पहले यूपी में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। 20 मार्च को पूर्वी यूपी में अलग अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर समेत 8 जिलों में बादल गरजने और 30-40 किलोमीटर की स्पीड से तेज हवा यानी आंधी चलने के आसार जताए गए हैं।