राजनीती
दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित हो रहे स्टार्टअप महाकुंभ में आज सुबह 10:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन होगा। वे यहां उद्यमियों और निवेशकों को संबोधित करेंगे।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी है। भारत मंडपम में तीन दिन का यह स्टार्टअप महाकुंभ 18 मार्च से चल रहा है। इस कार्यक्रम में 2000 से ज्यादा उद्यमियों के भाग लेने का अनुमान है। स्टार्टअप महाकुंभ में दो हजार से अधिक स्टार्टअप, एक हजार से अधिक निवेशक, 300 इनक्यूबेटर, तीन हजार सम्मेलन प्रतिनिधि, 20 से अधिक देश के प्रतिनिधि, सभी भारतीय राज्यों के भावी उद्यमी, 50 से अधिक यूनिकॉर्न और 50 हजार से अधिक कारोबारियों के शामिल होने का अनुमान है।